
कोहरे के कारण काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन और जनता एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन निरस्त
बढ़ेगी रेल यात्रियों की मुश्किलें
कोहरा पड़ना अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके बावजूद रेलवे ने अनुमान लगाकर एक दिसंबर से 29 फरवरी तक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे में कमी कर दी है। जिससे बादशाहपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली और देहरादून की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
गाड़ी संख्या 15127 बनारस- नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 02 दिसम्बर 2025 से 13 फरवरी 2026 तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को बनारस(BNRS) निरस्त रहेंगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली- बनारस 03 दिसम्बर से 14 फरवरी 2026 तक सप्ताह में दो दिन नई दिल्ली से बुधवार और शनिवार को नई दिल्ली से निरस्त रहेंगी।
गाड़ी संख्या 15119 बनारस- देहरादून जनता एक्सप्रेस 01 दिसम्बर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को बनारस( BNRS) से निरस्त रहेगीं।
इसी तरह गाड़ी संख्या 15120 देहरादून- बनारस जनता एक्सप्रेस 02 दिसम्बर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को देहरादून से निरस्त रहेगीं।



