लखनऊपूर्वांचल
Trending

जीआरपी चारबाग व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 180 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार – 

 

✍️अमित चंद्रा


लखनऊ:- रेलवे स्टेशनों पर अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी चारबाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 180 बोतल (180 एमएल) आफ्टर डार्क अंग्रेजी शराब, कुल 32.04 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28,800 रुपये बताई गई है।


यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी, लूट, नशीले पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी चारबाग एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 16 जुलाई 2026 को बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित फुटओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 180 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
जीआरपी चारबाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page