वाराणसीपूर्वांचल
Trending

कफ सिरप मामले में कई और नाम आए सामने, CBI, ED जांच की मांग –

 

 

वाराणसी:-     आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कुचर्चित कफ सिरप मामले में अब तक सामने आए तथ्यों के क्रम में प्रधानमंत्री, भारत सरकार को पत्र भेज कर सीबीआई और ईडी जांच की मांग की है. पत्र की प्रति गृह मंत्री, भारत सरकार तथा यूपी के मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है.

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि कफ सिरप मामले का उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड से संबंध है, जो इसे अंतरराज्यीय मामला बना देता है, जिसकी सही जांच सीबीआई जैसी एकीकृत एजेंसी से ही संभव है.

 यूपी में इस मामले की विवेचना कर रही एसटीएफ पर लगातार गंभीर सवालिया निशान लग रहे हैं और स्वयं एसटीएफ के अनुसार इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण अभियुक्त दुबई भाग चुके हैं.

 मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर शंका का व्यक्त की गई है, जिन्होंने स्वयं को निर्दोष बताते हुए खुद भी सीबीआई जांच की मांग की है. उनके अलावा मुख्यमंत्री के निकट माने जाने वाले अम्बरीश सिंह भोला के साथ नीलकंठ तिवारी और दया शंकर मिश्रा दयालु पर भी आरोप लग रहे हैं.साथ ही इस पूरे मामले का एक गंभीर आर्थिक पक्ष है, जिसकी जांच ईडी द्वारा ही की जा सकती है.

 

अमिताभ ठाकुर ने इन समस्त तथ्यों के मद्देनजर मामले की तत्काल सीबीआई और ईडी जांच की मांग की है.

 

संलग्न– अमिताभ ठाकुर द्वारा सीबीआई और ईडी जांच हेतु भेजे गए पत्र की प्रति –

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page