दिल्ली

रुपए 30 दिन का, रिचार्ज 28 दिन का क्यों? जानिए इसके पीछे का पूरा खेल –

दिल्ली:- सिम कार्ड के बिना स्मार्टफोन किसी काम का नहीं है और बिना रिचार्ज प्लान के सिम कार्ड। भारत में टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा 28 दिन का प्लान दिया जाता है। लेकिन कभी न कभी तो आपके दिमाग में सवाल आया होगा कि जब हम पैसा 30 दिन का देते हैं तो रिचार्ज 28 दिन का ही क्यों मिलता है।

पहले कुछ ही कंपनियों द्वारा 28 दिन के प्लान दिये जाते थे लेकिन अब सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी एक जैसी ही होती है। यहां बताने वाले हैं कि कंपनियां ग्राहकों के साथ ऐसा क्यों करती हैं।

पैसा 30 दिन का, रिचार्ज 28 दिन का क्यों:

साल में 12 महीने होते हैं। कोई महीना 28 दिन, कोई 30 और कई महीने 31 दिन के होते हैं। इस वजह से ग्राहकों को साल में 12 की बजाय 13 रिचार्ज कराने पड़ते हैं। अगर कंपनियां पूरे 30 दिन का प्लान देंगी तो उन्हें नुकसान होगा। इससे बचने के लिए कंपनियां 30 दिन की बजाय 28 दिन का प्लान देती हैं। इसके कारण उनके पास 2 या 3 दिन शेष बच जाते हैं। ऐसा करने के पीछे टेलीकॉम कंपनियों की चालाकी है।

*TRAI क्या कर रहा है:*

टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन का प्लान देने को लेकर कुछ महीनों पहले कहा गया था कि इसके लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। लेकिन अभी तक इस संबंध में TRAI से कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनियों का रिचार्ज (मोबाइल रिचार्ज प्लान) पहले की तरह 28-28 दिन ही चल रहा है। जिसके कारण ग्राहकों को साल में 12 के जगह 13 रिचार्ज कराने पड़ते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275 1372 71

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page