
07 व 08 मई को लघु आपराधिक वादों, विद्युत सम्बंधी वादों तथा धारा-138 से सम्बन्धित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

बांदा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 09 मई, 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व चकबन्दी श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यातायात सम्बन्धी चालानों e.chalaan का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम् से किया जायेगा तथा साथ ही ऋण वसूली न्यायाधिकरण में लम्बित मूलवादों के अधिक से अधिक निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता मान्नीया जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना द्वारा की जायेगी।
इसी कम में दिनांक 07 व 08 मई, 2026 को लघु आपराधिक वादों, विद्युत सम्बंधी वादों तथा धारा-138 से सम्बन्धित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें लघु आपराधिक, विद्युत सम्बंधी व धारा-138 के वादों के प्रकरणों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा।



