उत्तर प्रदेश

मेरठ व बागपत के 2 सिपाही चला रहे थे हनी ट्रेप गिरोह,लड़की व सिपाहियों सहित 4 लोग अरेस्ट –

 मेरठ :- मेरठ पुलिस के कुछ जवान हनी ट्रेप गिरोह चला रहे थे। अफसरों के संज्ञान में मामला आने के बाद कांस्टेबल देवकरण थाना फलावदा और बागपत में तैनात नीरज कुमार को अरेस्ट करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। जिस लड़की को यह गिरोह लड़के फंसाने में प्रयोग करता था वह भी पकड़ी गई है। कुल 4 लोग अरेस्ट है।

दरअसल दोनो सिपाहियों ने लड़की के माध्यम से मेरठ के कारोबारी सुरेश गिरि को घर उसके घर पर बुलवाया। लड़की व कारोबारी की मुलाक़ात के बीच सिपाही नीरज, देवकरण और KD शर्मा सहित 4 लोग घर में आ गए। व्यापारी को पीटा.. उसे न्यूड करके कंडोम हाथ में पकड़ा दिया। इसकी वीडियो बनाई। 20 K कैश और कीमती घड़ी छीन ली।

 

दोबारा घर आए तो पकडे गए –

घटना के बाद दोनो सिपाहियों ने कारोबारी को ब्लेकमेल करना शुरू किया और उसके घर ही पहुंच गए। 50 K की मांग की। कारोबारी के भतीजे ने दोस्तों संग मिलकर सिपाहियों को दबोच लिया। तब पता चला की दोनों सिपाही ही गैंग के मास्टर माइंड है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page