मिर्ज़ापुरUncategorized

मिर्जापुर में सवारियों से भरी बस पलटी, 5 की मौत,12 से अधिक घायल –

मिर्जापुर :–  मिर्ज़ापुर में एक बड़ा बस हादसा हो गया।यहां थाना संतनगर क्षेत्र के ददरी बंधा गांव के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दर्जन भर से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।बस में लगभग 35 यात्री थे।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला मण्डलीय अस्पताल भिजवाया। 

 

*ददरी बांध के पास बस ने खोया कंट्रोल*

 

मिली जानकारी के अनुसार‌ शुक्रवार सुबह मिर्जापुर से शिवराज नाम की निजी बस लगभग 35 यात्रियों को लेकर हलिया के कुशियरा जा रही थी।संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बंधा गांव के पास ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई।जैसे ही स्थानीय लोगों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बचाया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा घायल हैं।सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है। मौके पर जाकर पड़ताल के बाद सही जानकारी दी जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page