उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भीम निषाद विधायक ताहिर खान को नोटों की गड्डी पकड़ा रहे हैं –

सुल्तानपुर:- 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं।सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं।चुनाव से पहले कई प्रत्याशियों की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।कोई प्रत्याशी कार की छत पर बैठकर स्टंट कर जनसंपर्क कर रहा है,तो कोई प्रत्याशी वियर और व्हिस्की फ्री बटवाने के वादे कर रहा है।अब इसमें सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भीम निषाद भी शामिल हो गए है।इन दिनों भीम निषाद सुर्खियों में हैं।

सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भीम निषाद का सुर्खियों में आने का कारण है कि वह खुलेआम नोटों की गड्डियां इसौली से सपा विधायक ताहिर खान को देने की कोशिश कर रहे हैं। नोटों की गड्डी देते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भीम निषाद विधायक ताहिर खान को नोटों की गड्डी पकड़ा रहे हैं –

तभी विधायक ताहिर सामने कैमरा देख लेते हैं और वह नोटों की गड्डी को लेने से बचते हुए दिखाई रहे हैं।वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 7275 1372 71

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page