Uncategorized

आप 1 ट्रिलियन, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की बात करते हैं तो महिलाओं को कम से कम ₹6000 महीने मिलना चाहिए – अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश:– रीवा में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान –

“आप 1 ट्रिलियन, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की बात करते हैं तो महिलाओं को कम से कम ₹6000 महीने मिलना चाहिए। तभी वो अपना घर गुजारा कर पाएंगी। अगर महिला के हाथ में पैसा होगा तो उनको सम्मान भी मिलेगा, बच्चों को पढ़ा लिखा भी लेंगी।”

“मुझे दुख है इस बात का कि भाजपा के दिल्ली की सरकार और प्रदेश की सरकार में होने के बावजूद भी मध्य प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न, अन्याय, आदिवासियों के साथ अन्याय और खासकर दलित महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। बेरोजगारों की संख्या में भी मध्य प्रदेश आगे है।”

“लोकसभा में महिलाओं को अगर आप आरक्षण दे रहे हैं। ये सवाल पूछना चाहिए बीजेपी से कि अभी जो सूची जारी हुई है या आने वाले समय में जो सूची जारी होगी क्या बीजेपी अपनी संगठन की महिलाओं को 33 प्रतिशत स्थान देंगे? ये बिल लागू नहीं होने वाला है।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page