Uncategorized

भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस

बांदा। भाजपा ने पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर जिले के सभी बूथों मे कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया। जिला भाजपा कार्यालय मे मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने पार्टी का ध्वज फहराया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 90 वर्ष की अथक साधना का परिणाम है आज का भारत। संघ से प्रेरणा लेकर ही भाजपा की यात्रा इस मुकाम तक पहुंची है। भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने की यात्रा मे अपना जीवन समर्पित करने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं का वंदन करते हुए कहा कि संगठन के प्रति अटूट समर्थन, निष्ठा व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ दिन-रात लगनशील कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देश वासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले भी सरकारें थीं लेकिन उन सरकारों का इतिहास भ्रष्टाचार का रहा है। जिन्होने आकाश से लेकर पाताल तक घोर भ्रष्टाचार करते हुए देश की गरिमा को गिराया है। मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र की सरकार ने भारत की गरिमा को बढ़ाते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। गारेष्ठी को ओम प्रकाश मशुरहा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, व राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, क्षेत्रीय संयोजक आशुतोष तिवारी, चेयरमैन मालती बासू, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह नन्ना, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, वंदना गुप्ता, उत्तम सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी व बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मनोज पुरवार ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page