Uncategorized

फीता काटकर भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन

फीता काटकर भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन

बांदा। तिंदवारी विधानसभा के पैलानी, तिंदवारी, बड़ोखर, जसपुरा मंडलों में रविवार को चुनाव कार्यालयों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर उद्घाटन हुआ। और एक बार मोदी सरकार तथा जय श्री राम के नारे गुंजायमान रहे। प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने पदाधिकारियों के साथ उद्घाटन किया तथा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित भारत के लिए मोदी सरकार का आना बहुत आवश्यक है। जनता का विश्वास और समर्थन मोदी के साथ है। यह भारत का इस्लामीकरण करने की साजिश रच रहे हैं और इसके तहत यह लोग वोट जिहाद की बात करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमे वोट करना होगा। भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए देश की जनता मोदी के साथ है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि भारत की धरती राम-कृष्ण की धरती है, जिहाद की नही। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र शुक्ला, संयोजक राकेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, रामकरण सिंह बच्चन, मटौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी, ममता त्रिपाठी, अतुल दीक्षित, अमित निगम, कृष्ण कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या मे भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page