Uncategorized

पशु तस्कर के साथ पुलिस मुठभेड़

जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व गोतस्करो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सरपतहाँ व थाना शाहगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में पशु तस्कर थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट नं0-92ए) दानिश पुत्र मुस्लिम निवासी सबरहद थाना शाहगंज जिला जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष को भुसौडी नहर पुलिया से किया गया गिरफ्तार । मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमन्चा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 51/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page