Uncategorized

नहीं थम रहा डेंगू का जोर, फिर मिले मरीज, फागिंग जारी


बांदा। जिला चिकित्सालय (पुरूष) बांदा से 02 डेगू धनात्मक केस रिपांेर्ट किये गये है। जनवरी 2023 से आज दिनांक 30.09..2023 तक कुल 95 डेगू धनात्मक केस रिपोर्ट किये गये है। डेगू धनात्मक केसों के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय बांदा श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत हाउस इण्डेक्स सर्वे, जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव एवं नगर पालिका के सहयोग से फॉगिंग का कार्य तथा डेगू से संक्रमित हेाने से बचाने के लिये जनमानस को पम्पलेट्स के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा दी जाती है। शहर के मुहल्ला शंकर नगर, कुशवाहा नगर, अलीगंज, बन्योटा में निरोधात्मक कार्यवाही की गई जिसके अर्न्तगत टीम द्वारा कुल 346 घरों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण किये गये घरों में 1792 पात्रों को देखा गया। जिसमें 20 घर व 27 पात्र एडीज मच्छर लारवा धनात्मक पाये गये समस्त धनात्मक पाये गये पात्रों को खाली कराया गया। मच्छर जनित स्थिति पैदा करने हेतु दी गयी नोटिस की संख्या- 08 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया गया। टीम द्वारा जनसमुदाय को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के वारे में पम्पलेट्स वितरण कर जानकारी दी गयी तथा उपरोक्त स्थानो पर नगर पालिका परिषद बांदा को फॉगिंग एवं साफ सफाई का कार्य करने हेतु सूचित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page