Uncategorizedबांदाव्यंग
Trending

दाऊद इब्राहिम के करीबी पर मुंबई पुलिस का शिकंजा –

 

महाराष्ट्र:- ड्रग्स से जुड़े केस में दानिश मर्चेंट गिरफ्तार महाराष्ट्र में मुंबई की एलटी मार्ग पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और डोंगरी में उसकी ड्रग्स की फैक्ट्री संभालने वाले दानिश मर्चेंट को गिरफ्तार किया है। दानिश मर्चेंट को दानिश चिकना के नाम से भी जाना जाता है।वह ड्रग्स के एक मामले में वांछित आरोपी था। पुलिस ने उसके साथ एक और साथी कादर गुलाम शेख को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों मोहम्मद अशिकुर, मोहम्मद सहीदूर रहमान और रेहान शकील अन्सारी को पिछले महीने ही गिरफ्तार किया गया था।

 

सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने आठ नवंबर को आरोपी अशिकुर को मरीन लाइन स्टेशन इलाके से 144 ग्राम ड्रग्स गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने रेहान शकील से ड्रग्स खरीदी थी। पुलिस तुरंत रेहान शकील को गिरफ्तार करने पहुंची। उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया। रेहान ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स को दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना से खरीदा था। 

 

जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस वांछित अपराधी दानिश चिकना और कादर गुलाम शेख की तलाश में जुट गई। 13 दिसंबर को पुलिस को सूत्रों के जरिए दोनों का पता चला था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page