Uncategorized

दहेज व गर्भपात कराने के अभियोग में फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा

निवास  स्थान पर मुनादी किया गया मा0 न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर होगी सम्पत्ति जब्त

 भदोही थाना गोपीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-75/2023  धारा-49A,323,506,406,313 भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट के अभियोग में अभियुक्त देवी प्रसाद पांडा पुत्र द्वारिका प्रसाद पांडा निवासी पुरेभान रोही थाना ऊँज जनपद भदोही वांछित है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। अभियुक्त उपरोक्त को नियत तिथि तक मा0 न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने हेतु आदेशित किया गया है। यदि उक्त अवधि के अन्दर अभियुक्त मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होगा तो नियमानुसार उसकी सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी।

मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में अभियुक्त के निवास स्थान पर थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा उदघोषणा कर मुनादी (डुग-डुगी) करायी गई एवं 82 सी.आर.पी.सी की नोटिस गवाहों के समक्ष चस्पा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page