Uncategorized

जिलाधिकारी ने 05 शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया 

बांदा जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में कुल 87 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा व अन्य विभागों से सम्बन्धित  आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम रमपुरवा निवासी फूलचन्द्र ने भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत के सम्बन्ध में लेखपाल को जांच कर कब्जा हटवाये जाने के निर्देश दिये। ग्राम भदोहा पुरवा पतवन के निवासियों द्वारा जिला पंचायत द्वारा सड़क बनवाये जाने के सम्बन्ध में एएमए जिला पंचायत को सड़क के निर्माण के सम्बन्ध में कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत बबेरू के पंचायत भवन के बगल में रास्ते में पानी भरने से निकलने की समस्या के निदान हेतु वीडीओ को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्राम गुजैनी निवासी एक फरियादी द्वारा पट्टे की भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में मुख्य विकास अधिकारी  वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू नमन मेहता, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार बबेरू सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page