Uncategorized

जिलाधिकारी के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला 

 

बाँदा जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय गुरेह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरेह का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर तथा छात्र छात्राओं के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 92 बच्चे उपस्थित पाये गये। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को चेक किये जाने हेतु कक्षा-6 के बच्चों से प्रोटीन, कार्बोहाइडेªट, कक्षा-8 के बच्चों से विज्ञान एवं गणित के सम्बन्ध में बच्चों से प्रश्न पूंछे। उन्होंने स्वयं भी बच्चों को स्वयं ब्लैक बोर्ड में लिखकर गणित के प्रश्नों को समझाया। उन्होंने बच्चों को डेªस में स्कूल आने को कहा तथा विद्यालय में समय से सभी बच्चें उपस्थित रखने के निर्देश अध्यापकों कों दिये। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिये कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति नामांकन के अनुरूप करायें।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एक सहायक अध्यापक अवकाश पर पाये गये तथा विद्यालय के शौचालय में गन्दगी पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय एवं शौचालय में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दियें। उन्होंने बच्चों को मिड-डे-मील गुणवत्ता के साथ मीनू के अनुरूप दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण करते हुए खाद्यान को सुरक्षित ढंग से पर्याप्त मात्रा में रखे जाने के निर्देश दिये।

इसके उपरान्त उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गुरेह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा-1 से 5 तक के 143 बच्चे उपस्थित पाये गये। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता हेतु कक्षा-4 के बच्चों से गुणा एवं भाग के प्रश्न पूंछते हुए हल कराये, जिस पर बच्चों द्वारा सही ढंग से सवालों को हल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में आंगनबाडी केन्द्र बन्द पाया गया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से केन्द्र के बन्द होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए केन्द्र को सुचारू रूप से संचालित कराये जाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी सहित विद्यालय के अध्यापक गण एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page