Uncategorized
Trending

लखनऊ: निगोहां पुलिस ने 48 घंटे में किया पशु चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो भैंस बरामद —

 

 

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की दक्षिणी जोन स्थित निगोहां थाना पुलिस ने पशु चोरी की वारदात का 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई दो भैंसें भी बरामद की हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को बाजपेई खेड़ा निवासी अभिषेक शुक्ला ने थाना निगोहां में तहरीर देकर घर के पास बंधी भैंस चोरी होने की सूचना दी थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव पश्चिम गांव निवासी वंश दीपक अवस्थी की भैंस भी चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना निगोहां में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमें गठित की गईं।

लगभग 40-50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने 21 जुलाई को जंगल-मंगल तिराहे के पास स्थित जंगल से आरोपी राजन पुत्र मनिया उर्फ मनीराम, निवासी ग्राम त्रिलोकपुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर ली गईं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई दिलीप उर्फ छोटे तथा साथी दूबे राज के साथ मिलकर 17/18 जुलाई की रात दोनों भैंसों की चोरी की थी। चोरी के बाद भैंसों को जंगल में छिपा दिया गया था और बाद में उन्हें बाराबंकी के स्लॉटर हाउस ले जाकर बेचने की योजना थी। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बाराबंकी जिले के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपियों दूबे राज उर्फ शकील तथा दिलीप उर्फ छोटे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बरामदगी:

  • चोरी की 2 भैंसें (अनुमानित कीमत लगभग ₹1.60 लाख)

गिरफ्तार आरोपी:

  • राजन पुत्र मनिया उर्फ मनीराम, निवासी त्रिलोकपुर, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी (उम्र 20 वर्ष)

फरार आरोपी:

  • दूबे राज उर्फ शकील
  • दिलीप उर्फ छोटे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page