अयोध्या

राम मंदिर की नई तस्वीरें आईं सामने,राम भक्त जरूर देखें –

अयोध्या:– रामनगरी अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है।राम मंदिर अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है।राम मंदिर में अब सिर्फ आखिरी के कुछ काम बाकी हैं,जिन्हें पूरा किया जा रहा है। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भव्य राम मंदिर की तस्वीरें पोस्ट की है।ये तस्वीरें आज रविवार सुबह की है,जिसमें सुबह-सुबह सूरज की पहली किरणें राम मंदिर की दीवारों को छूती हुई नजर आ रही हैं। 

 

इन तस्वीरों को देखने के बाद राम भक्त पूरी तरह से भक्ति के रंग में सराबोर हैं।तस्वीरों में राम मंदिर की भव्यता साफ तौर पर देखी जा सकती है। तस्वीरों को अलग-अलग एंगल से खींचा गया है।ऊंचाई से ली गई तस्वीरें राम मंदिर के पूरे परिसर की भव्यता को बयां कर रही हैं। इसके साथ तस्वीरों में राम मंदिर के मुख्य द्वारा और सीढ़ियों को भी देखा जा सकता है जो बन कर तैयार हैं।

बता दें कि अब राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे मंदिर परिसर को फाइनल टच दिया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होगा,जिसको पूरा विश्व देखेगा।रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में कोई कमी न रह जाए इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर से श्रद्धालु रामनगरी अयोध्या आ रहे हैं।देश भर से रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रामनगरी के मार्गों पर अलग-अलग भाषाओं में निर्देश पट्टिकाएं भी लगाई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page