वाराणसी

धर्म छुपाकर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 

 

राज खुलने पर जान से मारने की धमकी

 

वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती गैर समुदाय के युवक के धोखे का शिकार हो गई. आरोपी युवक ने धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती की. इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. कुछ दिन पहले युवक के धर्म का राज खुलने पर युवती ने किनारा कर लिया. इससे नाराज युवक ने उसे बदनाम और जान से मारने की धमकी देने लगा. युवती ने इस बाबत कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

 

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवती का आरोप है कि बिरयानी की दुकान चलाने वाले शान सिंह नाम के युवक से जान पहचान हुई थी. युवती कैंट थाना क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहती है और कुछ दूरी पर एक ट्रैवल एजेंसी में काम करती है. शान कॉलोनी के गेट पर बिरयानी की दुकान चलाता है. युवती के अनुसार अक्सर वह शान की दुकान से बिरयानी ऑर्डर करके मंगवा लेती थी. इसकी वजह से करीबी हो गई थी.

 

युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले शान सिंह की असलियत सामने आई. उसका असली नाम सऊद है. यह जानने के बाद दूरी बनानी चाही तो आरोपी ने उसके फोटोग्राफ्स और कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. इस दौरान उसने मारपीट भी की, काॅलोनी के कुछ लोगों और सिक्योरिटी गार्ड ने किसी तरह बचाया. युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page