Uncategorized

ओडिशा से कोलकाता जा रही बस फ्लाईओवर गिरी, दुर्घटना में पांच की मौत –

 ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार को एक बस फ्लाईओवर से गिर गई। इस दुर्घटना में पांच की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। बताया गया है कि बस पुरी (ओडिशा) से कोलकाता जा रही थी, इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बाराबती में एक फ्लाईओवर को पार करते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस नीचे गिर गई।सूत्रों के मुताबिक, दोपहर में करीब 50 यात्रियों को लेकर बस पुरी से कोलकाता जाने के लिए निकली थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी और अग्निशमन विभाग के कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बस के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला। सूत्रों ने बताया कि कुछ घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था. स्थानीय पुलिस ने हाईवे पर यातायात को सुचारू किया। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं कुछ लोगों के वाहन के नीचे फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे – 7275137271

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page