एबीवीपी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में मृतकों दी श्रद्धांजलि –

लखनऊ:- दिल्ली लालकिला मेट्रो स्टेशन के निकट आतंकवादियों द्वारा किए गए बम ब्लास्ट में 9 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 20 से अधिक लोगों के घायल होने पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या एक पर कैंडल मार्च एवं 1 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उक्त घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एबीवीपी के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा कि लाल किला मेट्रो के पास बम ब्लास्ट की यह घटना जिसका सीधा तारतम्य पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हुए जवाबी कार्यवाही से बिलबिलाए पाकिस्तान की गीदड़ भड़की को दर्शाती है,जो बार बार अपने पाले हुए आतंकियों के माध्यम से भारत की अखंडता को तोड़ने का असफल प्रयास करता आया है।
भारत की राजधानी दिल्ली में लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुई यह घटना जहां हिंदुस्तान को आत्मा निवास करती है बहुत ही मार्मिक और निंदनीय है।
राष्ट्रीय कलामंच सहसंयोजक आशुतोष श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकवाद के धर्म-मातृभूमि और गैर तार्किक उद्देश्य के लिए आम लोगों और सरकार से लड़ रहा आतंकवाद देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है जिसको जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भारत सरकार को कड़ा से कड़ा कदम उठाना चाहिए।
महानगर सह मंत्री अंशिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की आतंकी फैक्ट्री से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारत के तामम जगह पुलवामा,पहलगाम ,और अब भारत की राजधानी दिल्ली में निर्दोष नागरिकों पर कायरना हमला विकसित भारत के पहिए को रोकने का कुत्सित प्रयास बहुत ही अक्षम्य है।
अभाविप द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी सहित तमाम छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।



