Uncategorized
Trending

एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने किया लखनऊ विश्विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित  — 

 

 

 

लखनऊ :– लखनऊ विश्विद्यालय हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग के डॉक्टर राहुल पाण्डेय की प्रोफेसर पद की प्रोन्नति एवं हबीबुल्लाह छात्रावास का अभिरक्षक बनाए जाने तथा राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार को आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के सहायक अभिरक्ष पद की अतरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने पुस्तक भेंट कर व माला पहनाकर सम्मानित किया।एबीवीपी छात्र शक्ति पत्रिका पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मुख्य शिल्पकार रहे प्रोफेसर यशवंतराव केलकर का मानना था कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे समाज के निर्माण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मार्गदर्शक हैं।

विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक छात्र किसी भी कठिन घड़ी के समय शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त कर आगे का मार्ग प्रशस्त करता है ।
हमारा दायित्व है की शिक्षकों को हम अपने ज्ञान की संचित की हुई पूंजी समझकर उनका सम्मान करें एबीवीपी लखनऊ उत्तर जिला के संयोजक अभिषेक सिंह ने बताया कि अभाविप अपने स्थापनकाल से ही प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करता है।
तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेता है।
इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ता उदित सिंह,शिवांशु यादव,आकाश अग्निहोत्री व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page