Uncategorized

निजी वाहनों की पंजीयन15 से बढ़ाकर 20 साल 

 

भारत सरकार ने वाहन मालिकों को एक बड़ी राहत देते हुए निजी वाहनों की पंजीयन वैधता 15 साल से बढ़ाकर अब 20 साल कर दी है

इस फैसले से करोड़ों वाहन मालिकों को फायदा होगा, जिन्हें अब हर 15 साल में वाहन नवीनीकरण की प्रक्रिया और खर्च से राहत मिलेगी,

सरकार के इस कदम को जनता के लिए एक “सीधा और ठोस तोहफा” माना जा रहा है,

 

सरकार ने यह निर्णय देशभर में बढ़ती महंगाई और आम लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है, नई व्यवस्था के तहत अब निजी वाहनों को 20 वर्षों तक बिना नवीनीकरण के चलाया जा सकेगा, बशर्ते वाहन फिटनेस मानकों पर खरे उतरते हों। इससे विशेष रूप से मध्यमवर्गीय परिवारों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां लंबे समय तक एक ही वाहन इस्तेमाल में रहता है।

 

परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य न केवल आम जनता को राहत देना है, बल्कि पुराने लेकिन फिट वाहनों को सड़क पर बनाए रखना है। हालांकि, पर्यावरण और सुरक्षा मानकों को लेकर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। फिटनेस टेस्ट की प्रक्रिया पूर्ववत बनी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page