Uncategorized

बच्चे को लगा दिया पशुओं का इंजेक्शन मौत

बिजनौर में बच्चे को लगा दिया पशुओं का इंजेक्शन, मौत

यूपी के बिजनौर में 7 साल के बच्चे की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का आरोप है कि छह दिन पहले पड़ोसियों के साथ हुए विवाद के दौरान एक युवक ने बच्चे को पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया था. घटना के बाद बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ती गई. मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
घटना मंडावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान स्थित आयशा कॉलोनी की है. मृतक बच्चे की पहचान 7 वर्षीय रूहान के रूप में हुई है. रूहान की मां रेशमा, पत्नी गुलजार कुरैशी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 21 जून की शाम उनकी बेटी मस्जिद से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. आरोप है कि रास्ते में पड़ोस में रहने वाले अरमान कुरैशी ने उसकी पिटाई कर दी।
बेटी के शोर मचाने पर रेशमा अपने बेटे रूहान के साथ मौके पर पहुंचीं. आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पप्पू कुरैशी व अल्लू कुरैशी भी वहां पहुंच गए. परिजनों का कहना है कि तीनों ने उनके साथ मारपीट की. रेशमा का आरोप है कि झगड़े के दौरान अरमान कुरैशी ने उनके 7 वर्षीय बेटे रूहान को पशुओं में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शन लगा दिया. उनका कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने मंडावर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page