प्रयागराजपूर्वांचल
Trending

माघ मेला संपन्न होते ही सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाद अब जीरोरोड बस स्टेशन भी स्थायी रूप से होगा बंद –

 

 

प्रयागराज:-  प्रयागराज में जीरो रोड बस अड्डे के पुनर्विकास का कार्य शुरू होने जा रहा है, सिविल लाइंस बस स्टेशन के बाद अब जीरोरोड बस स्टेशन भी स्थायी रूप से बंद होगा। रोडवेज प्रशासन द्वारा माघ मेला संपन्न होते ही जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस बीच मकर संक्राति तक जीरोरोड से चलने वालीं बसें नैनी लेप्रोसी चौराहे पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी।

दरअसल, प्रयागराज के सिविल लाइंस एवं जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य महाकुंभ के पहले ही शुरू होना था लेकिन कुछ कारणों से यह काम तब शुरू नहीं किया जा सका। पिछले वर्ष ही सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य ओमेक्स कंपनी द्वारा शुरू किया गया। इस वजह से बस स्टेशन को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। यहां से संचालित बसें विद्या वाहिनी मैदान एवं झूंसी स्थानांतरित की गई हैं।

अब जीरोरोड बस स्टेशन के भी पुनर्विकास का कार्य होना है। इस वजह से यह बस स्टेशन भी माघ मेला संपन्न होते ही स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां से संचालित बसों को नैनी लेप्रोसी चौराहे पर स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है। मकर संक्राति तक बसें स्थानांतरित कर दी जाएंगी।

यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मकर संक्राति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर बसों का संचालन नैनी लेप्रोसी चौराहे से ही होना है। बताया कि जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य डीजीएस नाम की कंपनी को सौंपा गया है। अभी बस स्टेशन को चारों ओर से कवर किया जा रहा है। माघ मेला संपन्न होते ही जीरोरोड बस स्टेशन स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। दो वर्ष में इसका पुनर्विकास कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page