
दिल्ली:- अब भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन गैस के सिलेंडर बुक करने के लिए कॉल करने की जरूरत नहीं है। बस इन कंपनियों का WhatsApp नंबर अपने फोन में सेव करें और WhatsApp पर मैसेज भेजकर बुकिंग कर लें। इससे आपको कॉल करने या लाइन में इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मैसेज भेजने के बाद आपको मुख्य मेन्यू में सिलेंडर बुक करने का विकल्प मिलेगा, जिसके जरिए आप आसानी से और तेज़ी से अपना सिलेंडर घर पर मंगवा सकते हैं। यह तरीका समय बचाने वाला और सुविधाजनक है।
इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी का व्हाट्सएप नंबर फोन में सेव करना होगा। फिर उस नंबर पर “Hi” या “Namaste” जैसा मैसेज भेजें। इसके बाद आपको चैट में एक मेन्यू दिखाई देगा जिसमें “Book Cylinder” या “Refill Booking” का विकल्प रहेगा।
इस पर क्लिक करते ही आपकी सिलेंडर बुकिंग पूरी हो जाएगी और आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज भी मिल जाएगा। आपको आगे की डिलीवरी की जानकारी भी उसी चैट में मिल जाएगी।
तीनों कंपनियों के लिए व्हाट्सएप नंबर ये हैं -भारत गैस के लिए 1800224344, एचपी गैस के लिए 9222201122, और इंडेन गैस के लिए 75888888241
इस तरह अब सिर्फ एक मैसेज से आप घर बैठे आराम से अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल है, जिससे समय की बचत होती है और ग्राहक को कॉल पर इंतजार नहीं करना पड़ता



