वाराणसीपूर्वांचल
Trending

कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रथ खींचकर किया दो दिवसीय ऐतिहासिक रथयात्रा मेले का शुभारंभ – 

हाथी पर सवार होकर रानी बाजार से भैरव तालाब पहुंचे कुंवर अनंत नारायण सिंह, लगा हर हर महादेव का नारा,किया परंपरा का निर्वहन -

 

✍️नवीन तिवारी

 

वाराणसी:- राजातालाब भैरव तालाब, राजातालाब में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक रथयात्रा मेले का शुभारंभ कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रानी बाजार स्थित किला परिसर से भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचकर किया।श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ व हर हर महादेव के जयघोष के साथ रथ को रानी बाजार से

 

राजातालाब, कचनार, बीरभानपुर, ओदार होते हुए भैरव तालाब स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंचाया। इस दौरान कुंवर अनंत नारायण सिंह हाथी पर सवार होकर घुड़सवारों और पीएसी व पुलिस प्रशासन के साथ चले और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।मेला परिसर पहुंचकर उन्होंने रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का दर्शन-पूजन किया –

 

तथा यजमानों को दक्षिणा देकर परंपरा का निर्वहन किया।मेले में क्षेत्र के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सर्कस, झूले, जादूगर, रंग-बिरंगे खिलौने और आम, नानखटाई, मिठाई की दुकानों का भरपूर आनंद लिया। मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार की देखरेख में वालंटियर और एडीसीपी नृपेंद्र सिंह, एसीपी राजातालाब बीर सिंह सहित गोमती जोन के समस्त थाने की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराया।मेला परिसर में सुरक्षा को लेकर चार सीसी कैमरा लगाया गया था। इसके अलावा मोहन सराय चौराहे पर भी रथ यात्रा मेला का आयोजन किया गया जिसमें झूला गुब्बारे, खिलौने तथा विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रही।क्षेत्रीय लोगों ने मेले का आनंद लिया। रथयात्रा के पूर्व किला परिसर स्थित दरबार में उपस्थित क्षेत्र के चयनित लोगों ने कुंवर अनंत नारायण सिंह को नजराना के रूप में मुद्रा देकर परंपरा का निर्वहन किया।

इस दौरान मेला सुरक्षा समिति अध्यक्ष राजकुमार राजभर,प्राचार्य पुरुषोत्तम सिंह,अनिल प्रताप सिंह,निलय सिंह, सुशील सिंह तोयज,प्रदीप सिंह, अखिलानंद,राजू,राजेन्द्र पटेल,अनवर,शिवकुमार आदि लोगो ने कुँवर जी का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page