उत्तर प्रदेश

रौब में घूम रही फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा,वर्दीवाले बंटी-बबली को तलाश रही पुलिस –

बरेली :– झुमका गिरने वाले बरेली से हैरतअंगेज मामला सामने आया है।आंवला क्षेत्र में एक फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा लोगों पर रौब झाड़ते हुए बेखौफ झूम रहे हैं।दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वर्दी वाले बंटी और बबली की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जिले के आंवला तहसील क्षेत्र में फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा रौब झाड़ते हुए घूम रहे हैं।दोनों का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है।वर्दी वाले बंटी और बबली को अलीगंज और सिरौली पुलिस तलाश रही है।पुलिस दोनों की तलाश में घर तक भी पहुंची,लेकिन दोनों गायब हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक महिला इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए नजर आ रही है।कंधे पर थ्री-स्टार भी है।वहीं राजपुर कला की गोंटिया का एक युवक दरोगा की वर्दी में नजर आया।लोगों ने बकायदा उनका स्वागत भी किया।

चौंकाने वाली बात ये है कि 23 अक्टूबर को अचानक जब दोनों पुलिस की वर्दी में गांव में पहुंचे तो गांव वाले दंग रह गए। गांव वाले सोच रहे थे कि इस समय पुलिस की भर्ती नहीं हो रही और दोनों की पोस्टिंग कैसे हो गई।इसी दौरान किसी ने दोनों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले में एसपी ग्रामीण मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहनने वाले युवक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।आंवला तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page