लखनऊपूर्वांचल
Trending

ABVP की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा डॉ० भीमराव राम अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित संविधान स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया –

 

 

लखनऊ:–         अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा 14 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ० भीमराव राम अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित संविधान स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के कार्यकर्ताओं ने डॉ० अम्बेडकर जी की छवि का सजीव चित्रांकन प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये लखनऊ महानगर के महानगर अध्यक्ष डॉ० अशोक मोरल ने कहा कि “बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का मार्ग दिखाया। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समतामूलक और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये।” विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष “बाबा साहेब के विचार युवाओं के लिये मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, संगठन और संघर्ष के उनके सूत्र आज भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र-शक्ति पत्रिका के क्षेत्र संयोजक संयोजक विकास तिवारी,राष्ट्रीय कला मंच की प्रान्त संयोजक हर्षिका, जिला संयोजक अभिषेक सिंह, इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा, इकाई उपाध्यक्ष आर्यन शर्मा, कौस्तुभ, मानसी, शिवम वर्मा, प्रखर, दिव्यांश अवस्थी, अक्षय, तनु एवं मुस्कान सहित विश्वविद्यालय के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page