Uncategorized

भाग्यशाली हैं वो जो राम के दर्शन पाते हैं –दिव्य अग्रवाल

प्रभु श्री राम नाम की महिमा और श्री अयोध्या धाम की भव्यता ऐसी की जो सनातनी प्रभु श्री राम को अपना और स्वयं को प्रभु का मानते हैं । चाहे वो किसी भी पद पर हो किसी भी राजनीतिक दल के हों अपने मनोभाव को रोक नहीं पाते । उत्तर प्रदेश विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुख्या और भदरी रियासत के राजा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने अपने अभिभाषण में श्री राम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुभव को साझा किया । एक तरफ जब भारत के अधिकतर राजनेता तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित होकर श्री अयोध्या धाम और प्रभु श्री राम को भाजपा के राम बता रहे हैं तब राजा भईया श्री अयोध्या धाम के प्रति देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी महाराज की खुले मन से प्रशंसा कर रहे हैं। आस्था और धर्म से ओत प्रोत राजा भैया का उद्भोद्न राजनीतिक लाभ या हानी की सीमाओं से परे है। अयोध्या धाम की भव्यता का गुणगान करते हुए राजा भैया ने तुलसी बाबा की प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह योगी जी महाराज से किया। जिस आग्रह पर योगी आदिनाथ जी महाराज ने स्वयं डेस्क को जोर जोर से थप थापके राजा भईया की भावना का सम्मान किया। जो दर्शाता है की प्रभु राम नाम के अमृत पान को जन जन तक पहुंचाने में तुलसी बाबा का स्थान कितना महत्वपूर्ण है । धन्य है भारत की भूमि और सनातन संस्कृति जिसमे धर्म प्रहरियों की न कभी कमी थी , न है और न कभी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page