वाराणसी
Trending

विवेकानंद व वीर सावरकर के विचारों को अपनाकर ही भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र:गोपाल राय 

 

 

वाराणसी:- विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हिंदू धर्म और संस्कृति के महान ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पूरे देश में “विवेकानंद संदेश यात्रा” शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से स्वामी विवेकानंद एवं वीर सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की पुरज़ोर मांग की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों, ओजस्वी भाषणों और आध्यात्मिक दृष्टि से पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म की महानता से परिचित कराया। शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण आज भी भारत के गौरव का प्रतीक है। 

ऐसे महान व्यक्तित्व को भारत रत्न दिया जाना न केवल उचित है, बल्कि राष्ट्र का नैतिक दायित्व भी है। श्री राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं थे, बल्कि वे युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक और राष्ट्रनिर्माता थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी जी के विचारों,अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण के मार्ग पर चलें।

 अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज भारत लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और अन्य सामाजिक कुरीतियों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद के विचार ही देश को सही दिशा दिखा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाज को जागरूक करने और भारत को इन समस्याओं से मुक्त कराने का संकल्प लेने का आग्रह किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष राय, कृष्णा पाण्डेय, प्रवीश कुमार पाण्डेय, पंकज सिंह, ओम प्रकाश कश्यप, ईशान राय, हिमांशु धवल, महेश सिंह प्रधान, आशीष सेठ, अंकुर राय, अखिएश कुमार, पीयूष कुमार पांडे, आनंद मौर्या, अनुज मौर्या, संदीप पटेल, अनिकेत पटेल, किशन सैनी, सौरभ गुप्ता, विपुल गुप्ता, मनोज कुमार एडवोकेट, मनोज जयसवाल, हर्ष देव सिंह, सुखदेव मिश्र, विष्णु सैनी, राकेश गुप्ता, ममता टंडन, अजीत सिंह एडवोकेट, अरुण श्रीवास्तव, शाहिद अख्तर आदि लोग मौजूद रहें |

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page