Uncategorized

खाटू श्याम की निकली भव्य शोभा यात्रा

खाटू श्याम की निकली भव्य शोभा यात्रा

बांदा। बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल ने मोहनी एकादशी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली। शहर में शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था भक्तों ने की। खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष मोंटू गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा 14वीं बार निकाली गयी है। उन्होने बताया कि लोकसभा चुनाव मंे सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। उन्होने पहले मतदान फिर जलपान की अपील की। उन्होने कहा कि यह यात्रा बीते एक वर्ष से माह की एकादशी को निशान यात्रा के रूप मंे निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, बच्चे व पुरूष भागीदारी कर रहे हैं। इस यात्रा में लोगों में भक्ति व आस्था देखी जा सकती है। शोभा यात्रा मंे महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष जीतू गुप्ता, राजेश जैन, नरेन्द्र सोनी, विष्णु चौरसिया, सुधीर तिवारी, पप्पू शिवहरे, महिला अध्यक्ष विमला यादव, महामंत्री शैल गुप्ता, रूबी गुप्ता, संगीता शिवहरे, प्रियंका गुप्ता के अलावा कस्बा तिंदवारी व कानपुर से भी पहुंचे भक्त शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page