D-113 गैंग का सदस्य हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार

D-113 गैंग का सदस्य हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गिरफ्तार
आजमगढ़ थाना सरायमीर उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह को सूचना मिली की थाना सरायमीर का हिस्ट्रीशीटर शातिर लुटेरा व D-113/2023 गैंग का सदस्य नसीम पुत्र रुहुल अमीन इस समय नरदह पुलिया पर अवैध तमंचा के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के नियत से खड़ा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नसीम पुत्र रुहुल अमीन सा0 सुरही खुर्द, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र 50 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को समय करीब 21.25 बजे नरदह पुलिया के पास दिनांक 15.05.24 को हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 265/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. नसीम पुत्र रुहुल अमीन सा0 सुरही खुर्द, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ (HSNO 95A)
*बरामदगी-* एक तमंचा 315 व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 265/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद
1 95/22 307/34 IPC व 3/5/8 गोवध अधिनियम सरायमीर आजमगढ़
2 104/88 147/148/149/307/302 IPC सरायमीर आजमगढ़
3 108/88 25/27 आर्म्स एक्ट सरायमीर आजमगढ़
4 225/91 147/148/149/307/504 IPC सरायमीर आजमगढ़
5 24/93 3/25 आर्म्स एक्ट सरायमीर आजमगढ़
6 159/94 302 IPC सरायमीर आजमगढ़
7 374/98 25/323/504/506 IPC सरायमीर आजमगढ़
8 334/12 323/354/452/504/506 IPC सरायमीर आजमगढ़
9 212/22 3(1) UP गैंगेस्टर एक्ट सरायमीर आजमगढ़
10 265/24 3/25 आर्म्स एक्ट सरायमीर आजमगढ़
11 HS NO 95A सरायमीर आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाले टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना सरायमीर आजमगढ़
2. उ0नि0 अखिलेश यादव थाना सरायमीर आजमगढ़