Uncategorized

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या करने मे 03गिरफ्तार

 

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या करने मे 03गिरफ्तार

 

भदोही थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत नारायण कॉलोनी कस्बा ज्ञानपुर में विवाहिता प्रियंका चौधरी उम्र करीब 30 वर्ष पत्नी आरक्षी रत्नेश कुमार पुत्री छेदीलाल निवासी शहर कोतवाली गाज़ीपुर जनपद गाजीपुर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारीगण सहित स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता द्वारा आरोपी पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या व प्रताड़ना के संबंध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0-48/2024 धारा-498ए, 304बी व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों- आरोपी पति आरक्षी रत्नेश कुमार पुत्र स्व0 मुन्नीलाल, सास पान देवी पत्नी स्व0 मुन्नीलाल व अंशु पुत्री अशोक कुमार निवासीगण हालपता नारायण कॉलोनी थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही को गिरफ्तार  किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page