किशोरी को भगाने वाली गिरफ्तार

आजमगढ़ मेहनगर वादिनी मुकदमा की तहरीरी सूचना कि विपक्षी घनश्याम यादव पुत्र धंन्जय यादव निवासी पन्दहा थाना मेहनगर ने वादिनी मुकदमा की पुत्री को बहला फुसला कर लेकर भाग गया है मेरी पुत्री को भगाने मे घनश्याम की माँ व घनश्याम की भाभी जो शिवा की पत्नी है इनका भी सहयोग है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं 124/24 धारा 363/366/504/506/120B भादवि बनाम 1.घनश्याम यादव पुत्र धनन्जय यादव, 2.घनश्याम की माँ नाम अज्ञात पत्नी धनन्जय, 3.घनश्याम की भाभी नाम अज्ञात पत्नी शिवा निवासी पन्दहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत करके पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण
मंगलवार उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शीला पत्नी स्व0 राजनाथ निवासी पन्दहा थाना मेंहनगर को पन्दहा गोसाई की बाजार पर अर्धनिर्मित अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु.अ.सं 124/24 धारा 363/366/504/506/120B IPC थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* शीला पत्नी स्व0 राजनाथ यादव निवासी पन्दहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –* उ0नि0 विरेन्द्र यादव, हे0का0 दयाशंकर यादव, म0का0 आरती द्विवेदी थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़