Uncategorized

नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ को न्यायमूर्ति ने दिलाई शपथ

 

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अनीश गुप्ता ने शपथ दिलाई। शनिवार को बार संघ भवन मे भव्य कार्यक्रम हुआ। न्यायमूर्ति ने कहा कि बार व बेंच एक ही रथ के दो पहिये हैं। उन्होने अधिवक्ताओं को कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की नसीहत दी। नव निर्वाचित बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित ने निष्ठा और ईमानदारी से वकालत का भरोसा दिलाया। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने कहा कि उन्हे बांदा बार पर बेहद गर्व है। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम, रामस्वरूप सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश दुबे, अवधेश गुप्ता, रामलखन सिंह राजपूत, आनंद सिन्हा, अशोक त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर द्विवेदी ने भी समारोह को संबोधित किया। इससे पूर्व नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित को निवर्तमान अध्यक्ष राजेश दुबे व महासचिव रामप्रकाश शिवहरे को निवर्तमान महासचिव ने बैज लगाया। पदाधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, पूर्व मंत्री विशम्भर प्रसाद निषाद के अलावा बार संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व बड़ी संख्या मे अधिवक्ता तथा गण्यमान लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page