दिल्ली

झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप, पीड़िता खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए पहुंची अस्पताल –

 दिल्ली:- स्पेन से भारत घूमने आयी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आयी है। 45 साल की स्पेनिश महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका में बाइक से घूमने निकली थी। महिला ने बताया कि करीब 8 से 10 आरोपियों ने दोनो की बाइक को रोक लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपी घटना के बाद बाइक से भागलपुर की ओर निकल गए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पीड़िता खुद ही अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। पीड़िता को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया है। मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। जानकारी के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

*टूरिस्ट वीजा पर भारत घूम रहे थे दंपति:*

स्पेन के रहने वाले दंपति टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आए थे। पहले दोनो स्पेन से पाकिस्तान गए। फिर पाकिस्तान से बांग्लादेश और इसके बाद झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। दुमका में ये लोगके हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके थे। पति-पत्नी का अगला डेस्टिनेशन नेपाल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीतांबर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

*बीजेपी ने सदन में उठाया मामला:*

बीजेपी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। एस आई टी का गठन कर दोषियों की गिरफ्तारी हो। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना की गूंज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी सुनाई देगी। विदेशी महिला से गैंगरेप मामले को लेकर विपक्ष ने सदन में मामला उठाया है। हंगामे के बीच सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page