हिन्दू राष्ट्र समर्थन को लेकर निकली भव्य यात्रा

बांदा। हिन्दू राष्ट्र समर्थन यात्रा का शुभारंभ विश्व हिन्दू महासंघ ने सर्किट हाउस से प्रारंभ कर शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर मैदान पहुंचे। हिन्दू राष्ट्र समर्थन यात्रा के तीन दिवसीय कार्यक्रम मे राष्ट्रीय प्रभारी संत हरिशरण महाराज, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार व निशा चौहान के नेतृत्व मे सर्किट हाउस से बुंदेलखण्ड की जिला व नगर इकाई ने सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो, जय श्रीराम, हिन्दू राष्ट्र, भारत माता की जय, परम पूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वर की जय व विश्व हिन्दू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार जिंदाबाद ओजस्वी नारे लगाते हुए संकट मोचन मंदिर मैदान मे पहुंचकर स्वस्ति वाचन, संत सम्मान के साथ राष्ट्रीय प्रभारी संत हरिशरण महाराज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम मे मातृशक्ति प्रकोष्ट की प्रदेश अध्यक्ष एटा से आईं निशा सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की आरती कर बांदा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नीलेश ने प्रदेश अध्यक्ष को मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात हिन्दू राष्ट्र समर्थन यात्रा का काफिला शहर के स्टेशन रोड, बाबूलाल चौराहा, मुख्य बाजार, महेश्वरी देवी, बलखंडीनाका, कटरा आदि प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला। इससे पूर्व बुंदेलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज ने प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला को साफी पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति निशा चौहान को रमा त्रिपाठी एवं अनीता चौहान ने माला पहनाकर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष महाप्रसाद गुप्ता ने हिन्दू राष्ट्र सनातन प्रेमियों को अंग वस्त्र, माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे बुंदेलखण्ड प्रभारी डॉ चंद्रपाल, प्रगति कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश बोड़े, विकास गुप्ता दद्दा, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, वंदना गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष चंद्रमोहन द्विवेदी, किरन गुप्ता, शिवानी सिंह, प्रभा गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन मालती बासू आदि बड़ी संख्या मे महासंघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नरेन्द्र सिंह नीलेश, संतोष कुमार श्रीवास्तव, नीरज निगम व प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला के नेतृत्व मे हुआ।