Uncategorized

चोरी की बंदूक से बंदर को मारी गोली, घायल

 

बांदा। कोतवाली नगर के कुरौली गांव में चोरी के नाजायज असलहे से खपरैल में घूम रहे काले मुंह के बंदर पर फायर कर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के लोगों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक मामलों का अपराधी रत्नेश उर्फ मन्नीलाल पुत्र बाबूलाल ने अकारण बंदर पर गोली चलायी। गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल होकर बगल के विदित मिश्रा पुत्र इंद्रपाल मिश्रा के मकान में खपरैल से नीचे गिर गया। बीते तीन दिनों से बंदर जीवन-मृत्यु से जूझ रहा है। विदित मिश्रा उसे वहीं खाना और पानी रख देते हैं। लोगों ने बताया कि अपराधी मन्नीलाल ने कुछ वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी मारकर गाय की हत्या कर दी थी। इसके विरुद्ध शहर कोतवाली में कई मामले पंजीकृत हैं। भय की वजह से लोग इसकी शिकायत पुलिस में करने से कतराते हैं। घायल बंदर की कुछ लोगों ने पेड़ में चढ़कर दूर से फोटो ली है। वह घायल अवस्था में अब भी जीवन बचाने की आस में वहीं बैठा है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से इस जघन्य अपराधी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page