Uncategorized

खाटू श्याम की निकली शोभा यात्रा

 

बांदा। शहर मे धूमधाम से निकली खाटू श्याम की पैदल यात्रा। हनुमान मंदिर अवंती बाई कालु कुआं चौराहे पर राजपूत समाज ने जलपान और पप्पू शिवहरे ने सेंट मैरी स्कूल के पास चाय नाश्ते की व्यवस्था की। तिन्दवारी रोड मे मां पीतांबरा माई खाटू श्याम का विशाल मंदिर स्थित है। बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल की प्रत्येक माह की एकादशी को निशान यात्रा मे सैकड़ो की तादाद मे श्रद्धालु व श्याम प्रेमी शामिल होते हैं। मंगलवार को निशान यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई। इसमें खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष मोंटू गुप्ता, वरिष्ट उपाध्यक्ष डॉ केके गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, शहर अध्यक्ष जीतू गुप्ता, महिला अध्यक्ष विमल यादव महामंत्री शैल गुप्ता मंत्री रुबी गुप्ता कोषाध्यक्ष अध्यक्ष नंदिनी गुप्ता, मंदिर संरक्षण समिति के पप्पू शिवहरे, सुधीर तिवारी, राकेश गुप्ता, मनोज वर्मा, सोहन कुशवाहा, रत्नेश गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद समाजसेवी रत्नेश गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। इसमे बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page