Uncategorized

नारी गौरव का है, स्वाभिमान- रामकेश निषाद 

 

नारी शक्ति है, सम्मान है,

नारी से ही रचा ये विधान है…!!!

बांदा। प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से वोटरो तक अपनी पहचान बनाने मे पूरी ताकत लगा रखी है। इसी क्रम मे मंगलवार को जनपद के ब्लॉक सभागार तिन्दवारी में मात्रशक्ति वंदन अभियान के द्वारा स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क शक्ति सम्मान समारोह में आधा सैकड़ा मात्रशक्ति महिलाओं को समज मे उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए प्रमाणमत्र व अन्य साधन से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सहभागिता की साथ ही मौजूदा समय पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जमकर बखान किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख तिंदवारी दीपशिखा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित व एक सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page