Uncategorized

जब शीर्ष नेतृत्व मजबूत तो राष्ट्र भी मजबूत – अशोक कुमार तिवारी

शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना - विद्यासागर राय

 

भाजपा महिला मोर्चा ने स्वयं सहायता समूह व एनजीओ के साथ किया चाय पर चर्चा के साथ शक्ति संवाद

वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा महानगर द्वारा शनिवार को स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क अभियान की कार्यशाला चाय पर चर्चा के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रारंभ में मुख्य अतिथि व महापौर अशोक कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष भाजपा विद्यासागर राय, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का अंग वस्त्रम एवं पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने दिया।

मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि जब शीर्ष नेतृत्व और नेता मजबूत होगा तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार व भाजपा अपने कार्यों के माध्यम से परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए देश की विधानसभाओं एवं संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के प्रति अपनी प्राथमिकता जता दी है। मोदी देश की नारी शक्ति के आत्मसम्मान के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर मातृशक्ति के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करके उन्हें बताएं।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आप सभी स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की बहनें जो हमारी सरकार की योजनाओं के माध्यम से माता बहनों को अर्थात चौके से चूल्हे तक पहुंचा रही हैं और उन्हें लाभान्वित करा रही हैं। ऐसे में आप बहनों के बीच संवाद करने का उद्देश्य यह है कि विपक्ष को आप जवाब भी दे सकती हैं जिससे आपको वह बरगला भी नहीं पाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संयोजिका नेहा कक्कड़ व मीरा गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री साधना सिंह ने दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, महानगर संयोजक नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, रामपुर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, दक्षिणी विस्तारक मिथिलेश जी, प्रीति पुरोहित, साधना सिंह, नेहा कक्कड़, मीरा गुप्ता, रेखा सोनी, उषा अग्रहरि, सारिका गुप्ता, गौरी यादव, राधा देवी, फुलवंती देवी, सीमा यादव, एड तरूणा चतुर्वेदी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page