Uncategorized

दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों के ईओ का तबादला

 

बांदा। जिले की दो नगर पालिकाओं तथा दो नगर पंचायतों मे तैनात अधिशाषी अधिकारियों का तबादला शासन ने कर दिया है। नगर पालिका बांदा के अधिशाषी अधिकारी रहे बुद्धि प्रकाश यादव को मैनपुरी भेजा गया है इनके स्थान पर कन्नौज के अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी को बांदा नगर पालिका का कार्यभार सौंपा गया है। अतर्रा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामसिंह को कौसाम्बी जिले मे भरवारी भेजा गया है। इनके स्थान पर कुशीनगर मे तैनात रहे अजय कुमार सिंह को यहां का चार्ज दिया गया है। तिंदवारी व बबेरू नगर पंचायत के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी रहे रामबदन यादव को अधिशाषी अधिकारी बस्ती तथा मटौंध नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विजय बहादुर को जालौन का अधिशाषी अधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page