Uncategorized

बांदा पुलिस ने देसी शराब बनाते समय दो को किया गिरफ्तार

 

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौन्ध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तो को थाना मटौन्ध क्षेत्र के ग्राम मरौली चेक डैम के पास से अवैध शराब का निष्कर्षण करते समय गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किया गया ।

बरामदगी-

▪️10 लीटर कच्ची शराब महुआ

▪️01 कुन्तल लहन(लगभग) मौके पर नष्ट किया गया ।

▪️शराब बनाने के उपकरण

▪️01 किग्रा यूरिया कच्ची शराब बनाने के प्रयुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त-

▪️चुनु निषाद पुत्र रामदयाल निवासी मरौली थाना मटौन्ध जनपद बांदा ।

▪️राजाराम यादव पुत्र रामखेलावन निवासी मरौली थाना मटौन्ध जनपद बांदा ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 अरविन्द कुमार मौर्य

2. हे0कां0 अजय पाल

3. हे0कां0 नीरज यादव

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page