Uncategorized

बाल अपराधों की रोकथाम के लिए की गयी समीक्षा बैठक 

बालश्रम बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह आदि की रोकथाम हेतु निरन्तर अभियान चलाये जाने के दिये निर्दश 

 बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में बालश्रम बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में  मानव तस्करी निरोधी इकाई (Anti-Human Trafficking Unit-AHTU) के तत्वाधान में मासिक समीक्षा बैठक की गयी जिसमें बालश्रम व बाल विवाह पर रोक लगाये जाने के संबंध में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को चलाये जाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ साथ पुलिस व अन्य सरकारी गैरसरकारी संस्थाओं के परस्पर आपसी सहयोग के संबंध मे भी दिशा निर्देश दिए गये ।  मानव तस्करी निरोधी इकाई व SJPU-(Special Juvenile Police Unit विशेष किशोर पुलिस इकाई), किशोर न्याय संरक्षण बोर्ड को इस संबंध में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को चलाने जाने हेतु निर्देशित किया गया | समीक्षा बैठक में विवेक कुमार त्रिपाठी, शंभू प्रसाद सी0डब्ल्यू0सी सदस्य, नीरज सिंह सदस्य किशोर न्याय बोर्ड,  सुनील कुमार शुक्ला, मुस्तकीम श्रम विभाग, सी0 पी0 गौतम अभियोजन कार्यालय, श्रीमती रमा साहू प्रभारी वन स्टॉप सेंटर, अखिलेश प्रताप सिंह प्रभारी एएचटीयू, सुशील कुमार जन साहस  संस्था, जीआरपी, आरपीएफ, थाना एएचटीयू व एसजेपीयू तथा बाल कल्याण अधिकारी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page