
वाराणसी :- अहमदाबाद भारतीय डाक विभाग के उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के सभी डाकघरों और प्रशासनिक कार्यालयों में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ एवं वाचन किया। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की नींव, राष्ट्रीय एकता का आधार और देश की प्रगति का पथप्रदर्शक है। संविधान समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मौलिक आदर्शों से जोड़ने के साथ नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता से तैयार यह महान दस्तावेज प्रत्येक नागरिक को सशक्त और जिम्मेदार राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। संविधान के आदर्शों को अपने आचरण में उतारना तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखना सभी का दायित्व है।
26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हुआ था संविधान –
कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। लगभग 2 वर्ष, 11 माह और 17 दिन की मेहनत के बाद संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके मूल स्वरूप में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। बाद में 19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अधिसूचना के माध्यम से 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –
इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा पीयूष आर. राजक, प्रवर डाक अधीक्षक शुभम डोंगरदीवे, डाक अधीक्षक विपुल गुप्ता, राजेंद्रप्रसाद सैनी, एच.सी. परमार, एस.के. वर्मा, राजेन्द्रपुरी गोस्वामी, पी.जे. सोलंकी, सहायक निदेशक वारिस वहोरा, रितुल गांधी, अल्पेश शाह, दर्शन तपस्वी, अरबिंदकुमार रमण, एम.एच. हरन, किंजल शाह, सहायक अधीक्षक आर.टी. पटेल, जगदीश जिद, निरीक्षक पायल पटेल, दक्षेश चौहान, भाविन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया और उसके मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।



