लखनऊपूर्वांचल

विश्व सतत परिवहन दिवस पर लखनऊ मेट्रो में हस्ताक्षर अभियान, यात्रियों ने लिया हरित परिवहन का संकल्प –

UPMRC की पहल: सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 48 लाख यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का हो रहा उत्पादन -

 

 

 

 

लखनऊ: –  विश्व सतत परिवहन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की ओर से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान के जरिए यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने और पर्यावरण के अनुकूल आवागमन के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में यात्रियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रोजमर्रा के आवागमन में मेट्रो का अधिक से अधिक उपयोग करने का संकल्प लिया। यात्रियों ने लखनऊ मेट्रो को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का बेहतर माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की।

सौर ऊर्जा और हरित पहलों पर जोर –

UPMRC लखनऊ, कानपुर और आगरा में अपने परिचालन नेटवर्क के माध्यम से सतत शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए कई पर्यावरण अनुकूल पहल कर रहा है। कॉर्पोरेशन के अनुसार, उसके पास 4.122 मेगावाट की रूफटॉप सोलर क्षमता है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 48 लाख यूनिट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।

इसके अलावा, मेट्रो परियोजनाओं के दौरान 700 से अधिक पेड़ों का वैज्ञानिक तरीके से स्थानांतरण किया गया, जिनमें से लगभग 95 प्रतिशत पेड़ों का सफलतापूर्वक संरक्षण किया गया है। UPMRC के सभी 48 परिचालित मेट्रो स्टेशनों को IGBC प्लेटिनम प्रमाणन प्राप्त है। कॉर्पोरेशन का दावा है कि सभी परिचालित स्टेशनों के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह भारत का पहला मेट्रो संगठन है।

ऊर्जा दक्षता और यात्री सुविधाओं पर भी ध्यान –

मेट्रो में CO₂ सेंसर आधारित HVAC सिस्टम जैसी ऊर्जा-कुशल तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। UPMRC के मुताबिक, उसके नेटवर्क पर अब तक 20 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की जा चुकी हैं। इसके साथ ही सार्वभौमिक सुगम्यता दिशानिर्देशों का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन किया गया है।

UPMRC का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन के रूप में मेट्रो का अधिक उपयोग ईंधन की खपत और यातायात जाम को कम करने के साथ शहरों को स्वच्छ एवं हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page