
लखनऊ :- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, पोस्टर, स्लोगन एवं निबंध लेखन शामिल थे।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं को आज यूपीएमआरसी के गोमती नगर स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची –
1. निबंध प्रतियोगिता
• प्रथम: आदर्श कुमार मिश्रा
• द्वितीय: हेमंत पांडेय
• तृतीय: अभिषेक कुमार विश्वकर्मा
2. पोस्टर प्रतियोगिता
• प्रथम: अनुराधा रॉय
• द्वितीय: प्रभात पटेल
• तृतीय: आयशा शमरीन
3. स्लोगन प्रतियोगिता
• प्रथम: खुशबू यादव
• द्वितीय: हिमांशु वर्मा
• तृतीय: राजेश झा
4. वाद-विवाद प्रतियोगिता
• प्रथम: अभिषेक कुमार विश्वकर्मा
• द्वितीय: रिया श्रीवास्तव
• तृतीय: प्रिया यादव
इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतियोगिताओं में उनके उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।
MD सुशील कुमार ने कहा, “सतर्कता केवल संस्थान की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रतिबद्धता है, जिसे हमें अपने दैनिक कार्यों और निर्णयों में भी अपनाना चाहिए। सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन के मूल आधार हैं।”







