लखनऊपूर्वांचल
Trending

लखनऊ में ASPT Conclave 2026 का सफल समापन, AI और फिजियोथेरेपी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने किया मंथन –

 

लखनऊ :-  Academic Society for Physiotherapy (ASPT) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ASPT Conclave 2026 का रविवार को डॉ. RMLIMS, लखनऊ में सफल समापन हुआ। 5 और 6 सितंबर को आयोजित सम्मेलन की थीम “Artificial Intelligence in Physiotherapy” रही। इसमें देशभर से फिजियोथेरेपी शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, क्लिनिकल फिजियोथेरेपिस्टों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

सम्मेलन के दौरान Pulmonary Rehabilitation एवं Advanced Electrotherapy Workshop विशेष आकर्षण रहे। Pulmonary Rehabilitation Workshop में पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन, रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपी, व्यायाम प्रशिक्षण, श्वसन तकनीकों और डिस्प्निया प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। 

 

       

वहीं AETM–Advanced Electrotherapy Module में उन्नत इलेक्ट्रोथेरेपी, NCV एवं EMG, TECAR, LASER Therapy, Therapeutic Waveforms, न्यूरो-रिहैबिलिटेशन में AI और रोबोटिक रिहैबिलिटेशन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह, निदेशक, डॉ. RMLIMS तथा प्रो. (डॉ.) सूर्यकांत के मार्गदर्शन में किया गया। उद्घाटन सत्र में डॉ. राजन भटनागर, प्रो. (डॉ.) के.के. सिंह, डॉ. कमल पंत, डॉ. अजय कुमार, डॉ. बृजेश त्रिपाठी और डॉ. अंकित कुमार सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञ मौजूद रहे।

वैज्ञानिक सत्रों में AI-enabled Physiotherapy, Movement Analysis, Gait & Posture Assessment, Clinical Decision Making, Medical Imaging, Personalized Rehabilitation और Digital Healthcare जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

“Healthcare, Physiotherapy & Artificial Intelligence: Challenges & Opportunities” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने कहा कि AI फिजियोथेरेपिस्ट का विकल्प नहीं, बल्कि क्लिनिकल निर्णय लेने और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने वाला सहायक उपकरण है। साथ ही डेटा गोपनीयता, मरीज की निजता, नैतिकता और पेशेवर जवाबदेही जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

सम्मेलन में युवा शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक शोध-पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुत करने का मंच मिला। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या “Vibrance” और सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

ASPT Conclave 2026 का संदेश “Nurturing Knowledge, Inspiring Innovation, Transforming Physiotherapy” रहा, जिसके माध्यम से फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में ज्ञान, नवाचार और आधुनिक तकनीक के समन्वय पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page